Bihar Labour Card List: यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी हैं और आपने भी बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बिहार सरकार द्वारा बिहार लेबर कार्ड लिस्ट को जारी कर दिया गया है।
इस लिस्ट में जिन भी लोगों के नाम उपलब्ध होंगे उन्हें बिहार लेबर कार्ड प्रदान किया जाएगा इसके बाद उन्हें इसका लाभ प्रदान करना शुरू हो जाएगा। यदि आपको भी बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना है तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई गई है।
Bihar Labour Card List 2024
सामूहिक नलकूप लगवाने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, देखें पूरी जानकारी
बिहार लेबर कार्ड के तहत बिहार सरकार लेबर्स को एक 16 अंक का लेबर कार्ड प्रदान करती है जिससे श्रमिकों की पहचान हो सके। इस कार्ड की मदद से उन्हें चिकित्सा सुविधा, पेंशन, अपने लिए औजार और बच्चों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
जिन भी श्रमिकों ने लेबर कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया था वह श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं और जान सकते हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं मिलेगा।
बिहार लेबर कार्ड बनवाने हेतु पात्रता
- श्रमिक को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य में ही होनी चाहिए।
- श्रमिक के परिवार में किसी के पास लेबर कार्ड नहीं होना चाहिए।
- श्रमिक ने कम से कम 90 दिन का कार्य किया होना चाहिए।
ढैंचा और मूंग की खेती करने के लिए सरकार दे रही है 90% की सब्सिडी, यहां जाने पूरी जानकारी
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- श्रमिक प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके आप भी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं –
- बिहार लेबर कार्ड लिस्ट देखने के लिए सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://bocw.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्टर लेबर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद सच के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने बिहार लेबर कार्ड की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – खेतों में नलकूप लगाने पर सरकार दे रही है 80% तक की सब्सिडी, यहां देखें पूरी जानकारी